फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: तिरुपति बालाजी के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में मुकुट और वैष्णव तिलक से किया श्रृंगार

Wed, 31 Jul 2024 08:07 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि कामिका एकादशी पर बाबा महाकाल तिरुपति बालाजी के स्वरूप में सजे। उनके मस्तक पर मुकुट और वैष्णव तिलक लगाया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल और गोविंदा...गोविंदा की गूंज गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन
भस्म आरती...कामिका एकादशी पर तिरुपति बालाजी के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैसे तो विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन बाबा महाकाल का विभिन्न स्वरूपों में श्रृंगार किया जाता है, लेकिन आज बुधवार को कामिका एकादशी पर भस्म आरती में बाबा महाकाल तिरुपति बालाजी के स्वरूप में सजे। इस दौरान उनके मस्तक पर मुकुट और वैष्णव तिलक लगाया। चारों और गोविंदा...गोविंदा...की गूंज गुंजायमान हो गई।
विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी पर आज बुधवार सुबह 3 बजे भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान का शुद्ध जल से स्नान, पंचामृत स्नान करवाने के साथ केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि कामिका एकादशी पर बाबा महाकाल तिरुपति बालाजी के स्वरूप में सजे। उनके मस्तक पर मुकुट और वैष्णव तिलक लगाया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल और गोविंदा...गोविंदा की गूंज गुंजायमान हो गया। 
विज्ञापन


देखें भस्म आरती की तस्वीरें
 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें