फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddique Murder: लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई पुलिस की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

Mon, 14 Oct 2024 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन/खंडवा

सार

Baba Siddique murder: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ गौतम, आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है। उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा जिले में) में खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है।

जानें क्या है मामला
66 साल के एनसीपी नेता को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने घेरकर गोली मार दी थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। अब तक मूल रूप से उत्तर प्रदेश और हरियाणा के रहने वाले दो शूटरों और पुणे के एक सह-साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है।

उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आशंका जताई गई कि आरोपी मुंबई से भागकर उज्जैन आ गया है। वह उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। मुंबई पुलिस ने वहां दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी की तलाश है।



अभी यहां डेरा डाले रहेगी मुंबई पुलिस
बता दें कि मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तीन लोगों ने अंजाम दी है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन तीसरा अभी फरार है। उसकी तलाश में मुंबई पुलिस ने देश के कई शहरों में अपनी टीमें भेजी हैं। इसी कड़ी में एक टीम उज्जैन भी पहुंची। बताया गया है कि टीम आरोपी की तलाश में अभी यहां डेरा डाले रहेगी।
विज्ञापन


जानें कौन हैं बाबा सिद्दीकी

  • बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी महाराष्ट्र के वांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं

  • साल 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक का चुनाव जीता है

  • साल 2004-2008 के बीच कांग्रेस व एनसीपी की सरकार में वह खाद्य, नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए के राज्य मंत्री भी रहे हैं

  • बाबा सिद्दीकी ने साल 1992-1997 के बीच नगर निगम पार्षद के रूप में भी काम किया

  • मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के संसदीय बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाली

  • आठ फरवरी 2024 को उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था

  • 12 फरवरी 2024 को उन्होंने अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में जॉइन की

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें