फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Mahakal Temple: शनि प्रदोष के विशेष संयोग में 11 ब्राह्मणों ने किया महाकाल का एकादश एकादशनी रुद्राभिषेक

Sat, 15 Jul 2023 07:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

शनि प्रदोष के महासंयोग पर विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही 11 ब्राह्मणों ने गर्भगृह में एकादश एकादशनी रुद्राभिषेक कर बाबा महाकाल का पूजन किया।
विज्ञापन
एकादश एकादशनी रुद्राभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनि प्रदोष के महासंयोग पर महाकालेश्वर मंदिर में भगवान के विशेष पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक की जानकारी देते हुए महाकालेश्वर मंदिर के पंडित महेश पुजारी ने बताया कि वर्ष में तीन से चार बार शनि प्रदोष का विशेष संयोग आता है।

विज्ञापन


शनिवार को सर्वप्रथम कोटि तीर्थ कुंड स्थित कोटेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद 11 पंडितों द्वारा गर्भगृह में बाबा महाकाल का एकादशी-एकादशनी रुद्राभिषेक पाठ के द्वारा अभिषेक पूजन मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व मे किया गया।

ऐसी मान्यता है कि प्रदोष को बाबा महाकाल भी व्रत रखते हैं। इसीलिए सुबह की आरती के समय बाबा महाकाल को शक्कर का भोग लगाया गया था, जिसके पश्चात भगवान का विशेष पूजन-अर्चन होने के बाद शाम को सांध्य आरती में बाबा महाकाल को पकवानों का भोग लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें