फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: उज्जैन में अखंड रामचरित पाठ पूरा, जिन बटुकों का नाम राम से उनसे संपन्न करवाई पूर्ण आहुति

Mon, 22 Jan 2024 04:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के साथ उज्जैन के शनि मंदिर पर अखंड रामचरित मानस पाठ संपन्न हुआ। जिन बटुकों का नाम राम से उन्हीं ने पूर्ण आहुति संपन्न करवाई। 
विज्ञापन
अखंड रामचरित पाठ पूरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ वैसे तो देश-विदेश में इस गौरव के क्षण की धूम मची हुई है। लेकिन धार्मिक नगरी उज्जैन में आज भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन हुआ, जिसे 101 ब्राह्मणों के द्वारा किया जा रहा था।

विज्ञापन


मकर सक्रांति से कृष्णा मिश्रा गुरुजी के तत्वावधान में त्रिवेणी शनि मंदिर पर चल रहे अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन हुआ। कृष्णा गुरुजी ने बताया कि शनि नव ग्रह मंदिर त्रिवेणी से सूर्य देव की सवारी जो राम धुन मे निकली थी, उसी के 101 बटुक ब्राह्मण पाठ कर रहे हैं, जिन बटुक के नाम राम से हैं, उन्हीं के द्वारा पूर्ण आहुति कृष्णा गुरुजी के सानिध्य में सूर्य वेद मंडल वेद विद्यालय के प्रमुख आचार्य सोम जी के मार्गदर्शन में हुई।

समापन राम हवन से हुआ, जिसमें सभी बटुक ब्राह्मण ने कृष्णा गुरुजी के साथ पूर्ण आहुति दी। आयोजन में इंदौर भोपाल से लोग अनुष्ठान में पधारे थे। इस दौरान अनिल कुमार, विजय केलकर, अतुल मीना स्वागत सौर्य वेद महा विद्यालय के सोम आचार्य ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें