उपराष्ट्रपति का स्वागत करते राज्यपाल व सीएम यादव
- फोटो : अमर उजाला
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उज्जैन हैलीपैड आगमन पर लाल कार्पेट बिछाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हैलीपैड पर मौजूद रहे।उपराष्ट्रपति धनखड़ के आगमन पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया। हैलीपैड पर कौशल विकास व रोजगार एवं प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने भी उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव,संभागायुक्त संजय गुप्ता, एडीजीपी उमेश जोगा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा आदि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।