फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Angareshwar Mahadev Temple Ujjain: महादेव मंदिर में भातपूजन से हुई आय वृद्धि, 2023 में 69 लाख से अधिक की आय

Tue, 16 Jan 2024 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Angareshwar Mahadev Temple Ujjain: श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भातपूजन से आय की वृद्धि हुई है। साल 2023 में भातपूजन, गुलाल पूजन, पंचामृत और अंगारक शांति ग्रहण दोष से 69,06,400 की आय हुई है।
विज्ञापन
अंगारेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के भगवान अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर होने वाली भातपूजन और अन्य आय में लगातार वृद्धि होने लगी है। श्री अंगारेश्वर मंदिर पर व्यवस्था से मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु व यजमानों को संपूर्ण व्यवस्था के साथ भातपूजन एवं अन्य पूजन होने लगी।

विज्ञापन


इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी एवं अध्यक्ष के सक्षम नेतृत्व तथा तहसीलदा व सचिव अंगारेश्वर महादेव मंदिर ग्राम कमेड तहसील घटिया के कुशल मार्गदर्शन में एक जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक रुपये 56,34,550 (छप्पन लाख चौतीस हजार पांच सौ पचास रुपये) की आय मंदिर को हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार एक जनवरी से दिसंबर 2023 में रुपये 69,06,400 (उनसत्तर लाख छह हजार चार सौ रुपये) की आय मंदिर को प्राप्त हुई। साल 2022 की तुलना में 2023 में भातपूजन व अन्य पूजन जैसे गुलाल पूजन, पंचामृत, अंगारक शांति ग्रहण दोष आदि पूजनों से होने वाली आय में काफी वृद्धि हुई है। वहीं, मंदिर के प्रबंधक व प्रभारी गोपाल शर्मा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी एवं अध्यक्ष रंजना पाटीदार के द्वारा लगातार मंदिर में आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें