सामाजिक पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित हुए निलेश नागर
मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण प्रतिभाशाली छात्र प्रोत्साहन समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पं. सूर्यनारायण व्यास, सभागृह कालिदास अकादमी, कोठी रोड उज्जैन पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में निवासरत समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
आयोजन के दौरान स्व. शंकर गुरु नागर स्मृति सामाजिक पत्रकारिता सम्मान, मधुसूदन नागर एवं दामोदर नागर उज्जैन द्वारा निलेश नागर को प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रूप मे, विजय कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक केनरा बैंक, उज्जैन रीजन, परसराम मिश्रा भारतीय जीवन बीमा निगम उज्जैन शाखा 2, केदार रावल अध्यक्ष म.प्र. ना. परिषद, मोहन प्रकाश व्यास, अध्यक्ष सर्व ब्राहम्ण समाज भोपाल, धर्मेंश भाई त्रिवेदी समाजसेवी अहमदाबाद, वरिष्ठ पत्रकार विनोद नागर, उज्जैन नागर परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र त्रिवेदी, डॉ गोविन्द गंधे निदेशक, कालिदास संस्कृत अकादमी, अशोक व्यास, किरणकांत मेहता, लव मेहता, संतोष जोशी, महिला परिषद की अध्यक्ष प्रीति शर्मा, डॉ अरूणा व्यास, पल्लवी व्यास, प्रेरणा मेहता आदि उपस्थित थे।