फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल की भक्ति में डूबे सितारे, अक्षय-टाइगर-डिंपल ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद

Wed, 01 Apr 2026 08:19 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

बाबा महाकाल के दरबार में आज फिल्मी सितारों की मौजूदगी देखने को मिली। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने भस्म आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया और देश की प्रगति की कामना भी की।
 
विज्ञापन
अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और फिल्म अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन


तीनों कलाकार सुबह भस्म आरती में शामिल हुए, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा और पंडित यश गुरु ने बताया कि सभी कलाकार दर्शन के दौरान भक्ति में लीन नजर आए और जय श्री महाकाल का जयघोष किया।

ये भी पढ़ें: MP: ड्रग्स बनाने वाली अंतरराज्यीय फैक्टरी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में केमिकल व उपकरण जब्त; चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


दर्शन के बाद अक्षय कुमार ने कहा कि वे देश की खुशहाली और प्रगति की कामना लेकर बाबा महाकाल के दरबार में आए हैं। साथ ही उन्होंने परिवार के सुख-समृद्धि की भी प्रार्थना की। दर्शन उपरांत मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी द्वारा तीनों कलाकारों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। इस बार वे टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया के साथ पहुंचे। उन्होंने माथे पर तिलक लगाया, गले में जय श्री महाकाल का दुपट्टा धारण किया और नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।
 

अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार- फोटो : credit

 

अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार- फोटो : credit

 

अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार- फोटो : credit

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें