फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, फिल्म फतेह की 'फतह' के लिए लिया आशीर्वाद

Mon, 02 Dec 2024 04:27 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

अभिनेता सोनू सूद उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म फतेह की सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने फिल्म के साइबर क्राइम विषय पर प्रकाश डाला और देश में शांति और इंसानियत बनाए रखने की बात कही। 

विज्ञापन
फतेह की फतह के लिए बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, मीडिया से कहा आम जनता से जुड़ी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाली फिल्म फतेह के लिए अभिनेता सोनू सूद सोमवार को बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि अभिनेता सोनू सूद रविवार को बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंचे थे। जहां पर मंदिर के पुजारी यश गुरु और प्रशांत गुरु ने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कराया। चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद अभिनेता सोनू सूद नंदी हॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप करते नजर आए। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने मीडिया से कहा कि 10 जनवरी को मेरी आने वाली फिल्म फतेह रिलीज होने वाली है इसकी सफलता के लिए ही मैं आज बाबा महाकाल से कामना करने आया हूं।

सोनू ने बताया कि फतेह फिल्म साइबर क्राइम से जुड़ी हुई है जब मैं कोरोना कल के दौरान कार्य कर रहा था तब मेरे सामने ऐसे कई मामले आए थे जिसको लेकर ही मैं आम जनता से जुड़ी यह फिल्म बनाई है। हिंदू राष्ट्र के बारे में आपने कहा कि यह मेरी सोच है कि हमें अच्छा कार्य करते रहना चाहिए फिर हम किसी भी जाति या मजहब के हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। देश में इंसानियत हमेशा बरकरार रहेगी।
विज्ञापन


इसलिए बाबा महाकाल के दरबार आए थे सोनू सूद
फिल्म एक्टर सोनू सूद अपनी नई फिल्म 'फतेह' के प्रमोशन के लिए पहले इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी आने वाली मूवी के बारे में बताया कि यह फिल्म साइबर फ्रॉड पर है। इसमें एक्शन का तड़का भी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए उज्जैन को चुना गया है। वहीं, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा को लेकर उनका कहना है मुझे जानकारी नहीं लेकिन हमारे देश में कई धर्म हैं और गर्व है कि मैं हिंदू हूं। सभी धर्म का सम्मान भी करना चाहिए। सोनू सूद का कहना है कि देश में शांति का माहौल जरूरी है। बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को लेकर सभी हिंदुओं को आवाज उठाना चाहिए। वहीं, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ब्रजिंदर परवाना द्वारा दी गई धमकी को लेकर सोनू सूद ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं, लेकिन देश में इस तरह की धमकी देना ठीक नहीं।

 

फतेह की फतह के लिए बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, मीडिया से कहा आम जनता से जुड़ी

 

फतेह की फतह के लिए बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, मीडिया से कहा आम जनता से जुड़ी

 

फतेह की फतह के लिए बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता सोनू सूद, मीडिया से कहा आम जनता से जुड़ी

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें