फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल दर्शन करने पहुंचे अभिनेता गोविंदा, बोले- महाकाल का आशीर्वाद हमेशा बना रहा

Sat, 29 Mar 2025 09:29 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, उज्जैन

सार

फिल्म स्टार गोविंदा महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। उन्होंंने चांदी द्वार से महाकाल के दर्शन किए।उन्होंने कहा कि महाकाल की कृपा से ही वे गोविंद से गोविंदा बने हैं।
विज्ञापन
अभिनेता गोविंदा ने किए महाकाल के दर्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे।  उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अभिषेक किया।  इसके बाद गोविंदा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि उन पर महाकाल का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। इस वजह से वे गोविंद से गोविंदा बन पाए। जीवन में कई बार परेशानियां आईं लेकिन महाकाल की कृपा से समय आसानी से कट गया। 
विज्ञापन




 गोविंदा ने चांदी द्वारा से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने हाथों में जलपात्र लेकर मंत्रोच्चार भी किया। मस्तक पर तिलक लगाया पुष्पहार पहना और उसके बाद चांदी द्वार पर माथा टेक कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। गोविंदा ने महामृत्युंजय मंत्र के साथ अपनी बात मीडिया के सामने रखी। उन्होंने बताया कि  महाकाल के दर्शन कर बच्चों के लिए प्रार्थना की।  बाबा महाकाल के साथ ही मां-बाप का  हम पर सदा आशीर्वाद बना रहे। मेरी मां और बाबा महाकाल की कृपा से ही है कि आज मैं गोविंद से गोविंदा बना हूं। जीवन में मुझे कई बार तकलीफ आई लेकिन मुझे कोई कष्ट नहीं हुआ। कुछ समय पहले मुझे पांव में गोली भी लगी थी लेकिन भगवान के आशीर्वाद से आज मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। जिस समय मुझे गोली लगी उस समय मेरी गन फाइल पर रखी हुई थी, जो अचानक चल गई। उस समय यह गोली मेरे हृदय में और पेट में भी लग सकती थी लेकिन यह मेरे पैर में जाकर धंस गई और मैं बच गया। गोविंदा ने कहा कि  वे कोई हीरो नंबर वन नहीं हैं। वे सिर्फ अपना काम ईमानदारी से करते हैं। सुपरस्टार गोविंदा दो दिनों के लिए मध्यप्रदेश में आए हुए हैं। उज्जैन से वे इंदौर के लिए भी रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधी समाज की वाहन रैली में शामिल होंगे गोविंदा
सुपरस्टार गोविंदा झूलेलाल जयंती पर निकलने वाली भव्य वाहन रैली में शामिल होंगे। वे रैली में लगभग 2 घंटे तक शामिल भी रहेंगे। सिंधु जागृत समाज के गोपाल बलवानी ने बताया कि सुपरस्टार गोविंदा इंदौर में रविवार को टावर चौक से निकलने वाली सिंधी समाज की रैली में शामिल रहेंगे और समाज जनों को बधाइयां भी देंगे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें