फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महाकाल पुजारी के 18 वर्षीय बेटे की साइलेंट अटैक से मौत, शाम को ध्वज चल समारोह में की थी तलवारबाजी

Mon, 13 Mar 2023 02:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी के 18 वर्षीय बेटे को साइलेंट हार्टअटैक आया और उसकी मौत हो गई। शाम को उज्जैन महाकाल मंदिर के ध्वज चल समारोह में तलवार से प्रदर्शन किया था, और रात को घर पहुंचकर उसे घबराहट हुई थी।
विज्ञापन
पुजारी का बेटा चल समारोह में तलवार से करतब दिखा रहा था। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन से चौंकाने वाली खबर आई है। महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी के 18 वर्षीय बेटे को साइलेंट हार्टअटैक आया और उसकी मौत हो गई। शाम को उज्जैन महाकाल मंदिर के ध्वज चल समारोह में तलवार से प्रदर्शन किया था, और रात को घर पहुंचकर उसे घबराहट हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मयंक पिता मंगेश शर्मा 18 वर्ष निवासी भगतसिंह पार्क के सामने सिंहपुरी कक्षा 11 वीं का छात्र था। उसके पिता मंगेश शर्मा महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी हैं और मयंक भी उनके साथ पूजा पाठ का काम भी करता था। रंगपंचमी पर आयोजित महाकाल ध्वज चल समारोह में शामिल मयंक शर्मा ढोल की थाप पर बनेटी घुमा रहा था। साथियों के साथ उल्लास में मगन था, वह कुछ पल बाद ही सभी को छोड़कर चला जाएगा। 

परिजनों ने बताया कि रंगपंचमी के अवसर पर निकलने वाली गेर में शामिल होने को लेकर मयंक में बहुत उत्साहित था। वह शाम 5 बजे ही तैयार होकर गेर में दोस्तों के साथ पहुंच गया था। महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई गेर में वह पूरे समय शामिल रहा और गुदरी चौराहे पर उत्साह के साथ उसने तलवार भी घुमाई थी। गेर के बाद मयंक घर लौटा जहां उसने घबराहट होने की बात परिजनों से कही। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मंयक की मौत साइलेंट अटैक आने से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें