फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: मां के लिए 15 हजार किलोमीटर दौड़ रहा बिहार का बेटा, 10 ज्योतिर्लिंगों के कर चुका है दर्शन

Thu, 05 Nov 2026 07:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मां की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना लेकर बिहार के 19 वर्षीय मोनू राज चौहान 15 हजार किलोमीटर की धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। 236 दिनों की दौड़ और पैदल यात्रा पूरी कर वे उज्जैन पहुंचे, जहां बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल हुए। अब उनका लक्ष्य 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों की यात्रा पूरी करना है।
विज्ञापन
मां की सेहत के लिए बेटे का अनोखा संकल्प।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां की ममता अतुलनीय है और उसके प्रति समर्पण की कोई सीमा नहीं होती। इसी भाव को जीवन का संकल्प बनाकर बिहार के पटना जिले की चिल्बिली पंचायत के निवासी 19 वर्षीय युवा मोनू राज चौहान भक्ति और मातृ-सेवा की एक अद्भुत मिसाल पेश कर रहे हैं। अपनी मां के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना लेकर 15 हजार किलोमीटर की कठिन धार्मिक यात्रा पर निकले मोनू राज हाल ही में धर्मनगरी उज्जैन पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अनूठी यात्रा के पीछे मोनू राज का मां के प्रति अगाध प्रेम और त्याग छिपा है। कुछ वर्ष पहले मोनू की मां के गले में मछली का कांटा फंसने से उनका स्वास्थ्य गंभीर रूप से बिगड़ गया था। छह वर्षों तक चले महंगे इलाज और भारी कर्ज के बावजूद जब उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ, तब मोनू ने अपने घर से 50 किलोमीटर दूर स्थित शिव मंदिर में जाकर मन्नत मांगी कि मां के पूरी तरह स्वस्थ होने पर वे देशभर के 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों की दौड़ते हुए पैदल यात्रा करेंगे। मन्नत पूरी होते ही मोनू ने 15 मार्च 2026 से अपनी इस कठिन यात्रा का शुभारंभ किया।

236 दिन की दौड़ और 10 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर 'ब्लैक पैंथर' के नाम से मशहूर मोनू राज लगातार 236 दिनों की कठिन दौड़ और पैदल यात्रा पूरी कर उज्जैन पहुंचे हैं। इस दौरान वे बाबा बैद्यनाथ, जगन्नाथ पुरी, मल्लिकार्जुन, रामेश्वरम, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, परली वैजनाथ, औंढा नागनाथ और ओंकारेश्वर में भगवान शिव के दर्शन कर चुके हैं। उज्जैन पहुंचने पर उन्होंने प्राचीन शनि मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भस्म आरती में भाग लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें- बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी!: एक डिप्टी सीएम रिटायर होंगे, निशांत कुमार को पद दिए जाने की चर्चा

मैं पढ़ा-लिखा नहीं, पर माता-पिता की सेवा करना जानता हूं

विज्ञापन

इतनी कम उम्र में इस कठिन संकल्प को पूरा कर रहे मोनू राज कहते हैं, ''मैं बहुत पढ़ा-लिखा नहीं हूं, लेकिन माता-पिता और अपने धर्म की सेवा करना अच्छी तरह जानता हूं।'' महाकाल नगरी में बाबा के दर्शन और मां की खुशहाली की प्रार्थना करने के बाद मोनू राज अब अपनी अगली मंजिल गुजरात स्थित ज्योतिर्लिंगों की ओर रवाना होंगे।


12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की यात्रा पर निकले ब्लैक पैंथर मोनू राज पहुंचे उज्जैन

 

12 ज्योतिर्लिंग और 4 धाम की यात्रा पर निकले ब्लैक पैंथर मोनू राज पहुंचे उज्जैन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें