फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: छह साल की बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के सामने कूदी महिला, दोनों की दर्दनाक मौत

Mon, 21 Mar 2022 04:41 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में दर्दनाक घटना हुई। एक महिला अपनी छह साल की बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के सामने कूद गई। दोनों की मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। आर्थिक तंगी को भी वजह माना जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में रोंगटे खड़े करने वाली घटना हुई। पारिवारिक विवाद से एक महिला इस कदर तंग आ गई कि उसने खुद का जीवन तो खत्म किया ही, अपनी मासूम बेटी का जीवन भी समाप्त कर दिया। छह साल की बेटी को लेकर रेलवे पटरी पहुंची और जैसे ही ट्रेन आई वह बेटी को लेकर ट्रेन के सामने कूद गई।
विज्ञापन


घटना भेरुपुरा-ताजपुरा रेलवे ट्रेक की है। जानकारी के मुताबिक सुमराखेड़ा निवासी शिवकन्या पति अनिल (30) अपनी छह साल की बेटी नव्या को लेकर रेलवे ट्रेक पहुंचीं। कुछ देर पटरी पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी दौरान मालगाड़ी आई। मालगाड़ी के नजदीक आते ही बेटी को लेकर शिवकन्या ट्रेन के आगे कूद गई। ट्रेन दोनों के ऊपर से गुजर गई। इससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे ट्रेक के पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना देखी। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने यहां पहुंचकर शवों की शिनाख्त करवाई।

पुलिस ने बताया कि मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम उसके परिजनों की मौजूदगी में करवाया। ससुर मदनलाल पहुंचा लेकिन पति नहीं आया था। मृतका के परिजनों का कहना था कि पति अनिल मजदूरी करने गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते शिवकन्या ने बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। इधर घटना से पहले मालगाड़ी के चालक ने मां बेटी को पटरियों पर देखा तो पहले दूर से ही हॉर्न बजाना शुरू किया ताकि वह हट जाएं साथ ही ट्रेन को रोकने की कोशिश भी की लेकिन न ट्रेन रुकी और न ही मां बेटी ट्रेक से हटीं। देखते ही देखते मालगाड़ी मां बेटी के ऊपर से गुजर गई औऱ दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें