उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 23 जून को 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक वैन लटकाकर उसमें विस्फोट करने के मामले की पुलिस जांच विवादों में घिर गई। अडान मोहल्ला में आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम गलती से दो गलत घरों में प्रवेश कर गई। इसके बाद महिलाओं के साथ अभद्रता की अफवाह फैल गई, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। दिनभर चले हंगामे के बाद देर रात स्थिति सामान्य हो सकी।
23 जून को अडान मोहल्ला क्षेत्र में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक टाटा मैजिक वैन को क्रेन की सहायता से करीब 40 फीट ऊंचाई पर हवा में लटकाया गया था। वैन पर 'ले फिर आ गए' लिखा था। क्रेन पर खड़े कुछ लोग धार्मिक झंडे लहरा रहे थे। इसके बाद हवा में लटकी वैन में विस्फोट किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
आरोपी के इशारे से बढ़ा विवाद
अब तक 20 लोगों की पहचान, जांच जारी
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल करीब 20 लोगों की पहचान की जा चुकी है। वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एटीएस (ATS) की टीम ने भी नगर में पहुंचकर जांच की है।
प्रशासन के फूले हाथ-पांव
गलतफहमी का मामला : पार्षद पति
पार्षद पति फकीर मोहम्मद ने कहा कि पुलिस मेरे छोटे भाई के घर में दाखिल हुई थी। पूरा मामला गलतफहमी का है। महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई। इस मामले को लेकर हम पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात करेंगे।
ये भी पढ़ें- Ujjain: बड़नगर ब्लास्ट की जांच तेज, एटीएस और फोरेंसिक टीम दिखी एक्शन में; पुष्प वर्षा के लिए बुलाई थी क्रेन
पुलिस का बयान