पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा
जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने बैरिकेड्स पर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। एक घोड़ा बैरिकेड्स से टकरा गया, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को धक्का लगा। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने पहले मौखिक चेतावनी दी, लेकिन जब भीड़ बेकाबू होने लगी। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। इस झड़प में दो पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
उज्जैन के अलावा बिहार में भी मुहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रव की खबर सामने आई। बिहार के कटिहार में हालात तनावपूर्ण होने के कारण पुलिस-प्रशासन को इंटरनेट बंद कराना पड़ा। इसके अलावा दरभंगा में पुलिसकर्मी को चाकू मारे जाने की खबर आई। वैशाली में कुछ लोगों ने बस में आग लगा दी। जबकि मुजफ्फरपुर में विदेशी झंडा लहराने की खबर आई।
ये भी पढ़ें- Bihar News : मुहर्रम पर उपद्रव, कटिहार में इंटरनेट बंद; दरभंगा में दरोगा को चाकू मारा; और कहां-क्या हुआ, जानें