फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा: उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के दफ्तर में वैक्सीनेशन, विपक्ष ने खोला मोर्चा

Sat, 15 May 2021 03:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उज्जैन में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं, लोग वैक्सीन लगाने के लिए हलाकान हैं। इधर सांसद अनिल फिरोजिया अपने कार्यालय पर ही समर्थकों के साथ टीका लगवा रहे हैं। सांसद के इस रवैये पर विपक्ष हमलावर हो गया ।  
विज्ञापन
दफ्तर में वैक्सीन लेते सांसद अनिल फिरोजिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में कोरोना टीका लगवाने के लिए लोग परेशान हैं, जिन लोगों ने बहुत पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, उनका नंबर अभी तक नहीं आया है, लेकिन जनप्रतिनिधि अपने दफ्तर में ही वैक्सीन लगवा रहे हैं। इस समय अलोट से सांसद अनिल फिरोजिया अपने कार्यालय पर ही कोरोना वैक्सीन लेने को लेकर सुर्खियों में हैं। सांसद फिरोजिया के घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सांसद और उनके समर्थकों को टीका लगाते हुए देखा गया। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को सांसद समेत 14 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्थानीय लोगों ने भी इस तरह के आयोजन पर नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने सांसद पर कसा तंज
मामला उजागर होने के बाद विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया। उज्जैन के कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया कि शहर में जो वैक्सीनेशन सेंटर चल रहे हैं, उसे सांसद आवास में खोल देना चाहिए। विधायक का आरोप है कि लोग वैक्सीन लगवाने के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं और सांसद अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए अपने घर स्थित ऑफिस में पूरे स्टाफ के साथ वैक्सीन ले रहे। 

सांसद ने दी सफाई
विपक्ष के आरोपों पर सांसद फिरोजिया ने कहा कि जिन लोगों को टीका लगाया गया है, वह सभी समाजसेवी हैं, और ये लोग लगातार लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। सांसद ने कहा कि यहां पर वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोगों ने अपना रिजस्ट्रेशन पहले ही करा लिया था। इस पर हंगामा खड़ा करने की जरूरत क्या है। बता दें कि उज्जैन में कोरोना से अभी तक डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों की संख्या में लोग संक्रमित हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ों पर लोग भरोसा नहीं कर रहे । लोगों का कहना है कि कोरोना से मरने वालों की जो संख्या बताई जा रही है वह सही नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें