फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: माथे पर तिलक व गले में रुद्राक्ष की माला पहन भस्म आरती में जा रहा था सरफराज, बजरंग दल ने पकड़कर पीटा

Wed, 17 Jun 2026 11:42 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के महाकाल मंदिर में चलित भस्म आरती के दौरान पंडित का वेश धारण कर प्रवेश करने का प्रयास करने वाले एक युवक को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की पहचान पुणे निवासी सरफराज के रूप में हुई है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सरफराज को पकड़कर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा श्री महाकाल के दरबार में भेष बदलकर प्रवेश करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह महाकाल मंदिर की चलित भस्म आरती में एक युवक कथित रूप से पंडित का वेश धारण कर प्रवेश करने की फिराक में था। माथे पर महाकाल का तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला पहने युवक की पहचान पर संदेह होने के बाद उसे रोक लिया गया।

विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि पुणे निवासी सरफराज भेष बदलकर श्रद्धालुओं की लाइन में लगा हुआ था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान उसकी वास्तविक पहचान सामने आ गई।

आरोप है कि सरफराज पुणे से एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर उज्जैन लाया था। इसके बाद वह स्वयं को पंडित बताकर भस्म आरती में शामिल होने का प्रयास कर रहा था। बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह और अन्य कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

महाकाल थाना पुलिस के अनुसार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह उज्जैन क्यों आया, उसके साथ आई युवती कहां है और उसका उद्देश्य क्या था, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे पकड़ा गया युवक
बुधवार सुबह महाकाल मंदिर में चलित भस्म आरती की लाइन में माथे पर तिलक और गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर पंडित जैसा वेश धारण किए हुए पुणे निवासी सरफराज को संदेह के आधार पर रोका गया। बजरंग दल के महानगर जिला संयोजक ऋषभ कुशवाह और उनकी टीम ने उसे पकड़कर महाकाल थाना पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: एसपी ऑफिस पहुंचकर पिता ने बेटे के साथ खुद पर डाला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश; दो साल में 56 आवेदन दे चुका

क्या हैं आरोप
पहचान छिपाकर भस्म आरती में शामिल होने का प्रयास।
पुणे से एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर उज्जैन लाने का आरोप।
धार्मिक वेशभूषा का इस्तेमाल कर मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश।

पुलिस कर रही जांच
आरोपी उज्जैन क्यों आया था?
युवती कहां है और उसकी स्थिति क्या है?
क्या इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति या सुनियोजित योजना है?
जांच के बाद किन धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें