चारों तरफ से बाबा श्री महाकाल के दरबार में हो रही धन वर्षा।
- फोटो : अमर उजाला
किस वर्ष कितनी हुई आय।
- फोटो : अमर उजाला
दान की गिनती में फुल-प्रूफ सिस्टम
राम मंदिर दान विवाद के बाद महाकाल मंदिर समिति और अधिक सतर्क हो गई है। सहायक प्रशासक आशीष पलवड़िया ने बताया कि मंदिर में 95 दान पेटियां लगी हुई हैं। हर सप्ताह सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन्हें गणना कक्ष में लाया जाता है। निरीक्षकों और अधिकारियों की मौजूदगी में पेटियां खोली जाती हैं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी निगरानी की जाती है।
ये भी पढ़ें- MP: सिंहस्थ 2028 के लिए RPF का मेगा सुरक्षा प्लान, 4500 अतिरिक्त जवानों के साथ ड्रोन व 700 CCTV कैमरों की मांग
सबसे खास बात यह है कि दान की गणना करने वाले कर्मचारियों को बिना जेब वाले या सिली हुई जेब वाले कपड़े पहनकर ही प्रवेश दिया जाता है। इससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो जाती है। वहीं, क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन दान भी तेजी से बढ़ रहा है।
महालोक भक्तों को कर रहा आकर्षित।
- फोटो : अमर उजाला
आय बढ़ी तो खर्च भी दोगुना
महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर का क्षेत्रफल 2.82 हेक्टेयर से बढ़कर 47 हेक्टेयर हो गया है। वर्तमान में मंदिर में 306 कर्मचारी कार्यरत हैं। सुरक्षा, सफाई, रखरखाव, अन्नक्षेत्र, गोशाला, वैदिक शोध संस्थान और विभिन्न पर्व-त्योहारों पर होने वाले खर्च में भी वृद्धि हुई है।
पहले मंदिर का मासिक खर्च करीब 2.5 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 5 करोड़ रुपये प्रतिमाह से अधिक हो गया है। महाशिवरात्रि, श्रावण मास और नागपंचमी जैसे अवसरों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बजट भी खर्च किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Ujjain News: भस्म आरती में वीआईपी कल्चर पर लगाम, अब एक मोबाइल नंबर से तीन महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी अनुमति