फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: उच्च शिक्षा मंत्री बोले- ऑफलाइन परीक्षा की है तैयारी, संक्रमण बढ़ा तो ऑनलाइन परीक्षा पर करेंगे विचार...स्थिति पर रख रहे नजर

Sat, 08 Jan 2022 07:26 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं पर संकट गहरा रहा है। इसी बीच मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री का बयान आया है जिसमें कहा है कि संक्रमण बढ़ा तो ऑनलाइन परीक्षा पर विचार करेंगे। अभी स्थिति को देख रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री मप्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच अब विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं पर संकट गहरा रहा है। छात्र संगठन मांग कर रहे हैं कि परीक्षाएं ओपन बुक प्रणाली अथवा ऑनलाइन पद्धति से ली जाए जबकि शासन ने किसी तरह का निर्णय लिया है। इसी बीच मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री का बयान आया है जिसमें कहा है कि संक्रमण बढ़ा तो ऑनलाइन परीक्षा पर विचार करेंगे। अभी स्थिति को देख रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। इंदौर-भोपाल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है तो अन्य शहरों में भी मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। इसके चलते उच्च शिक्षा विभाग भी अब चिंता में है। चिंता यह है कि परीक्षाएं कैसे करवाई जाएं, क्योंकि आने वाले दिनों में विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं करवानी है। छात्र संगठन ऑनलाइन अथवा ओपन बुक प्रणाली से परीक्षा की मांग कर रहे हैं तो शासन अभी कुछ भी निर्णय नहीं ले सका है। इस मामले में मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा की है। कोरोना संक्रमण के बारे में लगातार अपडेट ले रहे हैं। फिलहाल ऑफलाइन परीक्षा लेने की तैयारी है। संक्रमण बढ़ा तो ऑनलाइन एग्जाम पर विचार करेंगे। ऑनलाइन परीक्षा लेने की तैयारी भी पूरी है। बिना देर किए दोनों तरह से परीक्षा लेने की स्थिति में हैं। परीक्षाओं के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी चर्चा हुई है।  इधर विक्रम विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में ऑफलाइन पढ़ाई चल रही है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग ने ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश जारी किए थे। उसके बाद से इसी पद्धति से पढ़ाई करवाई जा रही है। इस बार ऑफलाइन परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। वहीं उज्जैन के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ने फर्स्ट सेमेस्टर की पढ़ाई 10 जनवरी से ऑनलाइन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें