फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: बजट सत्र से पहले महाकाल की शरण में विधानसभा अध्यक्ष, कहा-बाबा से अनुमति और आशीर्वाद लेने आया हूं...

Sun, 06 Mar 2022 07:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम रविवार शाम को उज्जैन पहुंचे और महाकाल के दर्शन किए। कहा कि बजट सत्र शुरू होने से पहले बाबा से अनुमति और आशीर्वाद लेने आया हूं। बता दें कि 7 मार्च से मप्र विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन
गर्भगृह पहुंचकर महाकाल के दर्शन करते विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र विधानसभा में बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारियां हो चुकी है। बजट सत्र की शुरुआत से पहले विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम महाकाल की शरण में पहुंचे। गर्भगृह में पहुंचकर महाकाल के दर्शन कर अभिषेक किया।
विज्ञापन


दरअसल रविवार शाम करीब 4 बजे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम उज्जैन पहुंचे। उज्जैन आने के बाद सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे। गर्भगृह में दर्शन किए। पंडितों ने अभिषेक पूजन करवाया। दर्शन के बाद मंदिर से बाहर आने के दौरान गौतम ने कहा कि विधानसभा के सत्र की शुरुआत के पहले बाबा महाकाल से अनुमति लेने आता हूं। सोमवार से बजट सत्र शुरू होने वाला है इसलिए भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने आया हूं। बाबा की अनुमति के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है। बाबा ने अनुमति दी है और बजट सत्र कल से शुरू होना है। यह भी कहा कि मैं विधानसभा के हर सत्र से पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने आता हूं और उन्हीं के आशीर्वाद के बाद सत्र में जाता हूं।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने नंदी को भी अर्पित किया जल - फोटो : सोशल मीडिया
7 मार्च से शुरू हो रहा है बजट सत्र
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें सत्र के सुचारु संचालन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ उपस्थित थे। संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बैठक में सदन को सुचारु चलाने पर सहमति बनी है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने कहा कि गाय की मौत, फसल बीमा समेत कई मुद्दों पर हम सदन में चर्चा कराना चाहते है, जिनको सदन में उठाएंगे। सत्र से पहले कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी। जिनमें सदन में चर्चा कराने वाले मुद्दों पर विचार किया जाएगा। बजट सत्र के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव भी हो सकता है। बता दें मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा की बैठकों की सामान्य सूची के अनुसार बजट सत्र 7 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होगा। इसमें 13 बैठकें होगी। बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इसमें सरकार के एक साल के काम और आगामी वित्तीय वर्ष का रोडमैप रखा जाएगा। इसके अगले दिन 8 मार्च और 10 मार्च को अभिभाषण पर चर्चा कराई जाएगी। वहीं, 9 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें