फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर: तीन साल बाद बढ़ी लड्डू प्रसाद की कीमत, एक किलो के देना होंगे अब 300 रुपये

Wed, 22 Dec 2021 05:02 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में मिलने वाला लड्डू प्रसाद अब जल्द ही इंदौर एयरपोर्ट व उज्जैन रेल्वे स्टेशन सहित उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में भी मिलेगा। इसके लिए योजना बन रही है। लड्डू प्रसाद की कीमत भी प्रतिकिलो 300 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
इस तरह बनता है लड्डू प्रसाद। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में मिलने वाला लड्डू प्रसाद अब जल्द ही इंदौर एयरपोर्ट व उज्जैन रेल्वे स्टेशन सहित उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में भी मिलेगा। इसके लिए योजना बन रही है। इधर तीन साल बाद अब लड्डू प्रसाद की कीमत बढ़ाई गई है। अब एक किलो प्रसाद के लिए 300 रुपये देना होंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने यह फैसला लिया है। महाकाल मंदिर के लडडू प्रसाद को एफएसएसएआई ने फाइव स्टार रेटिंग सर्टिफिकेट दिया है। लड्डू प्रसाद बनाने में महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। लड्डू प्रसाद को महाकाल मंदिर के अलावा अब जल्द ही मंगलनाथ मंदिर और रेलवे स्टेशन पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा जहां काउंटर स्थापित होंगे। इंदौर के एयरपोर्ट पर भी महाकाल के लड्डू प्रसाद को श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। 

अब 300 रुपये प्रति किलो मिलेगा लड्डू प्रसाद
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने लड्डू प्रसाद की दानराशि भी बढ़ा दी है। पहले प्रति किलो 260 रुपये लगते थे, लेकिन अब 300 रुपये देना होंगे। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष व कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि महाकाल लड्डू प्रसादी बनाने के खर्च और उसके खरीदने वालों की दान की राशि का अंतर काफी है जो प्रति किलोग्राम 70 से 80 रुपये है। समिति ने अपनी दो-तीन बैठकों में इसे लेने वालों की दानराशि में बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। 23 दिसंबर से अब एक किलो लड्डू प्रसाद की कीमत 300 रुपये देनी होगी। इसके पूर्व तीन साल पहले दान राशि बढ़ाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें