फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: उज्जैन जिले में एक कार नदी में गिरने से महिला सहित दो लोगों की मौत

Mon, 25 Jan 2021 01:09 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, उज्जैन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : road accident
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में रविवार को एक कार के एक पुल से नदी में गिरने की घटना में कार सवार एक महिला सहित दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

विज्ञापन


जिले के इंगोरिया पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक शर्मा ने ‘भाषा’ को बताया कि यह घटना उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर बड़नगर रोड पर हुई।

उन्होंने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान प्रियंका तिवारी (25) एवं अनुराग तिवारी (27) के रूप में की गई है। ये दोनों बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे।शर्मा ने बताया कि नदी से दोनों शव एवं कार बरामद कर लिये गये हैं । उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें