फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने वाले दो मरीजों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हरथल गांव का मामला

Thu, 27 Apr 2023 11:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र के हरथल गांव में झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने वाले दो मरीजों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों मरीज बुधवार शाम को बंगाली डॉक्टर के पास इलाज कराकर लौटे थे। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में उपचार के बाद दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। दोनों का उपचार गांव के झोलाछाप डॉक्टर द्वारा किया गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस जांच में जुटी है। परिजनों ने बताया कि कल शाम दो लोगों को उल्टी दस्त होने के बाद परिजन हरथल के बंगाली डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए थे, जहां झोलाछाप डॉक्टर ने कुछ दवाइयां देकर इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद परिजन दोनों को अपने घर ले गए थे, जिसके एक घण्टे बाद ही दोनों की मौत हो गई। मृतकों में 53 वर्षीय हुर्तन और 52 वर्षीय बालू हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थ डॉ दीपक मेहता का कहना है कि दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों की मौत गलत उपचार से हुई या किसी अन्य कारण से इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। वहीं दूसरी ओर मृतकों के परिजन सीधे तौर पर इसके लिए झोलाछाप डॉक्टर को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

आदिवासी अंचल सहित दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र जैसे बाजना, रावटी, सरवन, शिवगढ़ सहित अन्य स्थानों पर झोलाछाप डॉक्टरों की दर्जनों दुकानें हैं। जहां बिना नियम कायदों के ग्रामीणों का धड़ल्ले से इलाज किया जाता है। कई बार गलत उपचार के चलते ग्रामीणों की जान जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अब भी लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें