अपनी बेटी को आखिरी बार देखने जुटा परिवार
- फोटो : अमर उजाला
भाई ने दी मुखाग्नि
भोपाल के चर्चित ट्विषा शर्मा मौत मामले में रविवार को भावुक माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर किया गया। भाई हर्षित शर्मा ने मुखाग्नि दी। त्विषा के पिता नवनीधि शर्मा ने बेटी को भावुक श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “वह बेटी नहीं, मां की तरह पूरे परिवार का ख्याल रखती थी।” अंतिम संस्कार के दौरान मां रेखा शर्मा बेसुध हो गईं। बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के नेता और पूर्व सैन्य अधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
तीन घंटे चला दूसरा पोस्टमार्टम
भोपाल एम्स में त्विषा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम करीब तीन घंटे तक चला। पूरी प्रक्रिया वीडियोग्राफी और वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के तहत की गई। पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली एम्स की टीम भोपाल से रवाना हो गई। जांच से जुड़े सैंपल और विसरा भोपाल एम्स में सुरक्षित रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल बोर्ड अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सौंपेगा।
ये भी पढ़ें-
AIIMS के डॉक्टरों ने किया दूसरा पोस्टमार्टम, कल SC की विशेष पीठ करेगी सुनवाई, भाई ने उठाई CBI जांच की मांग
घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम
पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली एम्स की टीम पुलिस के साथ गिरिबाला सिंह के घर पहुंची, जहां त्विषा की मौत हुई थी। टीम ने घर के अंदर और आसपास के हिस्सों का निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलाकर जांच करेगी।
कल लौटेगी टीम दिल्ली
दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा जांच समेत कुछ लैब परीक्षण बाकी हैं, इसलिए रिपोर्ट तैयार होने में समय लगेगा। मेडिकल टीम सोमवार को सैंपल, फोटो, वीडियो और लिखित निष्कर्ष लेकर दिल्ली लौटेगी।
भोपाल के भदभदा श्मशान घाट पर त्विषा को अंतिम विदाई दी गई।
- फोटो : अमर उजाला
भदभदा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार
पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद त्विषा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए भोपाल एम्स से भदभदा विश्राम घाट ले जाया गया। अंतिम यात्रा की तैयारियों के बीच माहौल भावुक हो गया। अर्थी सजने से पहले त्विषा की मां फूट-फूटकर रो पड़ीं। त्विषा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि शाम 5 बजे भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
ये भी पढ़ें-
Twisha Sharma Case: त्विषा केस में नया मोड़, गर्भ के बाद बढ़ा विवाद, समर्थ सिंह के दावों ने खड़े किए सवाल
त्विषा शर्मा का अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
बेटी को अंतिम विदाई के वक्त परिजन भी होश खो बैठे
- फोटो : अमर उजाला
पिता की मार्मिक अपील
त्विषा के पिता नवनीधि शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए समाज को आगे आना चाहिए। उन्होंने भोपालवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं से अंतिम यात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय से जुड़ा मामला है। मायके पक्ष ने पहले पोस्टमार्टम पर सवाल उठाते हुए मेडिकल बोर्ड को विस्तृत आवेदन सौंपा था। इसमें बाएं हाथ और बांह पर चोटों, गर्दन और सर्वाइकल हिस्से की रेडियोलॉजिकल जांच नहीं होने, लिगेचर मार्क्स की जांच और विसरा परीक्षण सहित कई बिंदुओं पर दोबारा परीक्षण की मांग की गई थी। पुलिस ने त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास, पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पति समर्थ सिंह को शुक्रवार को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था। भोपाल की अदालत ने शनिवार को उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
त्विषा के पिता नवनीधि शर्मा कहते हैं कि हमें नहीं पता कि हम उसके बिना कैसे जीएंगे... मैं सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं और उसे न्याय मिलेगा। यह मामला सभी के लिए एक मिसाल बनेगा और न्यायिक प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बहाल होगा। मैं इस मामले का स्वतः संज्ञान लेने के लिए सर्वोच्च न्यायालय का आभारी हूं।