नोटबंदी के समर्थन में मध्य प्रदेश के धार से एक आदिवासी व्यक्ति साइकिल यात्रा शुरू की है। यात्रा की शुरूआत यहां के विजय स्तंभ चौराहा से वंदे मातरम के साथ की। जिले की कुक्षी तहसील के मोगरा गांव के निवासी 45 वर्षीय राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे देशहित में लिये गये फैसलों का समर्थन करना है।
उन्होंने कहा, मैं साइकिल से दिल्ली तक की यात्रा पर निकला हूं। रास्ते भर संदेश देना चाहता हूं कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के फैसले से खुश है।
रावत ने उम्मीद जताई कि उनकी यात्रा लगभग 15 दिन में पूरी हो जायेगी। उन्होंने कहा, दिल्ली पहुंचकर मोदी जी से भेंट करूंगा और उनसे देशहित में और कठोर फैसले लेने का आग्रह करूंगा। इस दौरान वह राजस्थान, जयपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेंगे।
#RajendraSingh, tribal man from MP, embarks on 15-day cycle tour from Dhar dist to Delhi in support of #demonetisation; plans to meet PM. pic.twitter.com/WdnjQyU7Yl
— Press Trust of India (@PTI_News) December 10, 2016