विदिशा में लोगों ने मशान जुलूस निकालकर मणिपुर घटना का विरोध जताया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मणिपुर के घटनाक्रम के विरोध की आंच अब मध्यप्रदेश के विदिशा तक पहुंच गई है। आदिवासी समाज द्वारा सिरोंज चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मशाल जुलूस निकाला गया। दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।
विदिशा में हुए प्रदर्शन के दौरान समाज के कई लोग मौजूद रहे। इसमें बच्चे भी शामिल हुए हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा हाथों में मशाल जलाकर सिरोंज चौराहे से पुलिस थाने तक मार्च निकाला गया। इस दौरान लटेरी पुलिस थाने में पदस्थ थाना प्रभारी को विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सोंपा गया। इस दौरान थाने में मौजूद प्रदर्शनकारियों द्वारा थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह की मौजूदगी में मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के साथ साथ बच्चों ने भी काली पट्टी सर पर बांधकर मणिपुर में हो रही घटना का विरोध किया। साथ ही आक्रोशित लोगों ने मणिपुर की सरकार को तत्काल बर्खास्त करने व राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की। कहा गया कि घिनोने कृत्य के दोषियों को फांसी की सजा मुक़र्रर हो।