फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपी पति पर केस दर्ज

Sat, 07 Jun 2025 11:06 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम लाऊखेड़ी में रहने वाली नवविवाहिता रिया धानक ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप
रिया धानक की शादी करीब तीन साल पहले गांव के ही जगदीश धानक से हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि शादी के बाद से ही पति उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। पिछले महीने रिया ने यह सब सहन न कर पाने के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था।


यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 9 जून से ग्वालियर-चंबल में लू चलने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


जहर खाने के बाद परिजनों ने रिया को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पति जगदीश धानक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें