फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे बाप रे: नदी में डायनामाइट फटने से युवक का हाथ धड़ से हुआ अलग, टीकमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती; इलाज जारी

Sun, 12 May 2024 03:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

Tikamgarh: जिले में ब्रजकिशोर नामक युवक रविवार की सुबह अपने दो अन्य साथियों के साथ भी मछली मारने के लिए नदी पहुंचा था, जैसे ही इसने डायनामाइट में आग लगाई, लेकिन वह नदी में गिरने से पहले उसके हाथ में फट गया और उसका हाथ शरीर से अलग हो गया। 

विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के गांव मिनोरा में रविवार की सुबह गांव के तीन युवक पास में निकली जामनी नदी में मछली मारने के लिए पहुंचे थे, जो साथ में डायनामाइट लेकर गए थे। जैसे ही इन लोगों ने डायनामाइट से मछली मारने का प्रयास किया, डायनामाइट फट गया।

विज्ञापन


इसके बाद साथी युवक ब्रजकिशोर का हाथ धड़ से अलग हो गया। घटना घटने ही साथ गए दो युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजन घायल युवक को टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घायल के चाचा रामकिशोर ने बताया कि यह लोग रविवार की सुबह मछली पकड़ने गए हुए थे, तभी यह हादसा हो गया।

डायनामाइट से मछली मारने का है चलन
जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम के पास मिनोरा गांव के पास से जामनी नदी निकली हुई है, जहां पर ग्रामीण डायनामाइट विस्फोट से मछली मारने जाते हैं और डायनामाइट में आग लगाकर नदी में फेंकते हैं। इसके बाद हजारों की संख्या में मछली मर जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें