फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: दस हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, इसलिए मांगी थी रिश्वत

Mon, 30 Dec 2024 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार पटवारी और लोकायुक्त पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के मझगवां गांव में सागर लोकायुक्त ने दस हजार की रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त की डीएसपी मंजू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मझगवां गांव के रहने वाले संजू यादव ने पटवारी के खिलाफ चार दिन पहले रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


संजू ने बताया था कि उसके पिता की मृत्यु साल 2011 में हो गई थी, जो पिता के नाम जमीन थी उसे भाइयों के नाम परिवर्तन करने के बदले पटवारी संजू रैकवार ने 1,11,000 रिश्वत के तौर पर मांगे थे। किसान ने रिश्वत के 15,000 एडवांस दे दिए थे। आज दूसरी किस्त के तौर पर 10,000 देना तय हुआ था, जिसकी शिकायत पीड़ित ने सागर लोकायुक्त से की थी। लोकायुक्त पुलिस द्वारा पुष्टि करने के बाद सोमवार दोपहर 10,000 की दूसरी किस्त देना तय हुआ। पटवारी ने पंचायत भवन में रिश्वत की राशि किसान संजू यादव से मांगी थी। जहां पर किसान ने जब उन्हें 10,000 की रिश्वत दी। इसी दौरान सागर लोकायत की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए पटवारी को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया है।

लोकायुक्त पुलिस की डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि किसान से पटवारी ने 10,000 की रिश्वत ले ली थी। जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की तो उसने रिश्वत अपने दलाल को दे दी थी, जो उसके पास बैठा था।
विज्ञापन


लंबे समय से परेशान कर रहा था
सागर लोकायुक्त की डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि किसान संजू को पटवारी लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह लगातार रिश्वत के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते वह काफी दिन से परेशान था और उसने सागर पहुंचकर सागर लोकायुक्त से शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने पूरी शिकायत की पुष्टि की और 10,000 रिश्वत के रूप में पटवारी को भिजवाए, जिसमें पटवारी ने ले लिए और लोकायुक्त पुलिस को देखते हुए उसने अपने दलाल को दे दिए। इसके बाद दोनों के हाथ रंग आ गए। उन्होंने बताया कि दोनों के हाथ लाल हुए हैं और इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें