फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: सागर हाईवे पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, विरोध में लोगों ने लगाया जाम

Thu, 25 Apr 2024 01:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

पुलिस के अुनसार बुजुर्ग शादी से निमंत्रण करके पैदल बड़ा गांव लौट रहे थे। इस दौरान भैंसवारी तिगैला पर पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के बड़ा गांव थाना के अंतर्गत आने वाले टीकमगढ़ सागर हाईवे पर बीती रात्रि सड़क पर पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुंर्ग सुंदरलाल की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने रात  10 बजे हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे रात्रि में करीब 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा और सैकड़ों की संख्या में वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साएं ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद वे सड़क से हटे।  

विज्ञापन


बड़गांव पुलिस थाने की प्रभारी ने गुरुवार को बताया कि हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है, जिसे सरकारी अस्पताल बड़ा गांव में भर्ती कराया गया है। पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बड़ा गांव पुलिस थाने में बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है 

निमंत्रण से लौट रहा था बुजुर्ग 
पुलिस के अनुसार मृतक बुजुर्ग सुंदरलाल यादव शादी से निमंत्रण करके पैदल बड़ा गांव लौट रहे थे। इस दौरान भैंसवारी तिगैला पर पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में  उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें