फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: शराब के नशे में परिजनों से हुआ विवाद, युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Mar 2026 09:28 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

देहात थाना क्षेत्र में शराब के नशे में घर पहुंचे एक युवक को उसके ही परिजनों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक को उसके ही परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो से तीन लोग मिलकर युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोग घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान शिवचरण उर्फ बाबू अहिरवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाबू गुरुवार को शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था। इसी दौरान घर में मौजूद परिवार के सदस्य भागचंद अहिरवार, प्रकाश अहिरवार और मनोज अहिरवार के साथ किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। शुरुआत में यह विवाद सामान्य बहस तक सीमित था लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और विवाद मारपीट में बदल गया।

बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर तीनों लोगों ने मिलकर बाबू अहिरवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान मोहल्ले के कुछ लोग मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की लेकिन तब तक युवक के साथ काफी मारपीट हो चुकी थी। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर भी सामने आ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गेहूं खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम डॉ. यादव बोले- बेहतर परिणाम देने वाले कलेक्टर ही रहेंगे मैदान में

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। देहात थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद यह विवाद हुआ था, जिसके बाद परिवार के तीन लोगों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


देहात थाना के बीट प्रभारी अभय मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पीड़ित के बयान दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और वीडियो की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। घटना सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें