फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: 24 घंटे में जिले में 47.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज, बानसूजारा बांध 12 गेट खोले गए

Sun, 04 Aug 2024 03:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

पिछली 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते धसान नदी उफान पर है। ऐसे में नदी के ऊपर बने बानसूजारा बांध के सभी 12 गेट खोले गए हैं।
विज्ञापन
बांध के सभी 12 गेट खाेले गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते 47.8 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण बानसूजारा बांध के सभी 12 गेट खोल गए और 780 क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान वर्ष मापी केंद्र टीकमगढ़ में 10 मिलीमीटर, बड़ा गांव में 62, बल्देवगढ़ में 32, खरगापुर में 27, जतारा में 61, मोहनगढ़ में 50, लिधौरा में 72 और पलेरा में 78 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है। जिले में अब तक कुल 21.3 इंच औसत बारिश हो चुकी है 

बानसूजारा बांध के खोले गए सभी गेट
पिछली 24 घंटे से हो रही बारिश के चलते धसान नदी उफान पर है। ऐसे में नदी के ऊपर बने बानसूजारा बांध के सभी 12 गेट खोले गए हैं। एसडीओ ने बताया कि बांध के ऊपर नदी में पानी की आवक बहुत तेजी से बढ़ रही है। सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए रविवार को  बांध के सभी 12 गेट खोलकर करीब 780 क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें