फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh Crime News: पुलिस ने भारी मात्रा में पकड़ी अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 08 Nov 2024 02:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

देरी पुलिस चौकी के प्रभारी चंदन शाक्य ने बताया कि देरी पुलिस चौकी क्षेत्र के छिदारी गांव में अवैध शराब के कारोबार की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई, इस दौरान 13 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त अवैध शराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के छिदारी गांव में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया है।

विज्ञापन


टीकमगढ़ जिले की देरी पुलिस चौकी के प्रभारी चंदन शाक्य ने बताया कि देरी पुलिस चौकी क्षेत्र के छिदारी गांव में अवैध शराब के कारोबार की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें एक व्यक्ति के घर के पास बने बाड़े से 13 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। इसमें 700 क्वार्टर यानी कुल 126 लीटर देसी शराब थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब का व्यापार कर रहे थे और इसे ग्रामीण क्षेत्रों में बेच रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान रमेश के मकान के पास बने बाड़े से शराब बरामद की गई। मुख्य आरोपी नीरज तिवारी मौके से फरार हो गया। नीरज बाहर से शराब लाकर गांव में स्टॉक करता था और फिर इसे बाइक से धीरे-धीरे ग्रामीण अंचलों में सप्लाई करता था।
विज्ञापन


62500 रुपये की है अवैध शराब देरी पुलिस चौकी के प्रभारी चंदन शाक्य ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 62,500 रुपये है। उन्होंने कहा कि आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध शराब लाकर एक स्थान पर स्टॉक करते थे और फिर बाइक से सप्लाई करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि नीरज तिवारी और रमेश लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने 13 पेटी शराब बरामद की है, जिसमें कुल 700 देसी शराब के क्वार्टर हैं। मुख्य आरोपी नीरज तिवारी मौके से फरार हो गया, जबकि रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज प्रभारी चंदन शाक्य ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रमेश वंशकार और फरार आरोपी नीरज तिवारी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी नीरज तिवारी की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें