फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: हिंगलाज माता मंदिर के तालाब में डूबे दो किशोर, दर्शन के बाद नहाने उतरे थे तीन दोस्त

Sun, 28 Jun 2026 11:34 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र स्थित हिंगलाज माता मंदिर के तालाब में नहाने के दौरान तीन नाबालिग किशोर गहरे पानी में चले गए। हादसे में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक किशोर ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
पुलिस चौकी जिला अस्पताल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धूरा स्थित प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर के तालाब में  एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे तीन नाबालिग किशोर तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिससे दो किशोरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिमरिया निवासी तीन किशोर साइकिल से हिंगलाज माता मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद तीनों मंदिर परिसर स्थित तालाब में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बताया जा रहा है कि तीसरे किशोर ने किसी तरह खुद को संभालते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में  राहुल अहिरवार (14) को तालाब से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर हालत में अंकित अहिरवार (13) को जिला अस्पताल टीकमगढ़ रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। तीसरा किशोर सुरक्षित बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया
घटना की सूचना मिलते ही पलेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कराया। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार सुबह करीब 10 बजे जिला अस्पताल टीकमगढ़ में पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

ये भी पढ़ें- Indore: इसरो के पूर्व प्रमुख भी रह गए दंग, मंदी के बीच IIT के 11 छात्रों को मिला एक-एक करोड़ रुपये का पैकेज
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, मृतक राहुल अहिरवार अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर जलाशयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें