फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: लड़कियों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, किसी ने नोचे बाल तो किसी ने मरोड़ दी कलाई; जानें मामला

Fri, 02 May 2025 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

Tikamgarh: थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने बताया कि यह घटना दो दिन पुरानी है। इस मामले में दो दिन पहले कुछ आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियां थाने आई थीं, जिन्होंने आपस में समझौता कर लिया था और वापस चली गई थीं।
विज्ञापन
लड़कियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यायालय परिसर के बाहर लड़कियों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार-पांच लड़कियां एक लड़के और कुछ अन्य लड़कियों के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं।

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने बताया कि यह घटना दो दिन पुरानी है। इस मामले में दो दिन पहले कुछ आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियां थाने आई थीं, जिन्होंने आपस में समझौता कर लिया था और वापस चली गई थीं।

विज्ञापन


पढ़ें; पंचायत दुकान आवंटन पर पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल का बड़ा बयान, जल्द कलेक्टर-सीईओ को मिलेगा अधिकार

हालांकि अब यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस दोबारा सक्रिय हो गई है। वीडियो में नजर आ रहीं लड़कियों की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही इनकी शिनाख्त होती है, तत्काल विधिसंगत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें