फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: युवक की गोली लगने से मौत, किसने दिया वारदात को अंजाम? जल्द हो सकता है खुलासा

Wed, 14 Jan 2026 10:01 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले की एक गांव में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली है, जिसकी मौत गोली लगने से हुई है। चलिए बात रहे हैं यह पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बम्होरी अब्दा में बीती सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 20 वर्षीय जितेंद्र कुशवाहा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी कट्टा और शराब (बीयर) की एक बोतल बरामद की है, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत आत्महत्या के कारण हुई है, यह कोई हादसा है या फिर किसी अन्य व्यक्ति ने उसे गोली मारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जतारा एसडीओपी ने बताया कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन


जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा-पुलिस
पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय युवक वहां क्यों मौजूद था और उसके साथ कौन-कौन लोग थे।

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और यदि किसी प्रकार की आपराधिक घटना सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जतारा पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें