फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: सेवानिवृत्त बुजुर्ग के मकान पर पड़ोसी ने लगाया ताला, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Sun, 26 Jul 2026 11:47 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ में सेवानिवृत्त मोहनलाल रजक (76) ने पड़ोसी पर मकान का ताला तोड़कर दूसरा ताला लगाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाली में खड़ा बुजुर्ग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुरा निवासी सेवानिवृत्त बुजुर्ग मोहनलाल रजक (76) ने अपने मकान पर पड़ोसी द्वारा कथित रूप से ताला लगाए जाने और लगातार परेशान किए जाने की शिकायत पुलिस से की है। उन्होंने नगर निरीक्षक को आवेदन देकर मामले में कार्रवाई कर मकान से ताला हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


आवेदन के अनुसार मोहनलाल रजक अपने मकान में अकेले रहते हैं। 23 जुलाई 2026 को जब वह ललितपुर से अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ था और दूसरा ताला लगा हुआ था। पड़ोसी उमेश कुशवाहा से पूछताछ करने पर कथित तौर पर बताया गया कि उसके छोटे लड़के के पैसे मोहनलाल के पास उधार थे और पैसे नहीं चुकाने के कारण उसने उनके मकान पर ताला लगा दिया।

आरोपी कथित रूप से शराब के नशे में गाली-गलौज करता है
आवेदक का आरोप है कि उनके पुत्र की मृत्यु को लगभग तीन वर्ष हो चुके हैं और इस लेन-देन की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इसके बावजूद पड़ोसी उमेश कुशवाहा द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी कथित रूप से शराब के नशे में गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। विरोध करने पर एक वृद्ध व्यक्ति के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार भी किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भोपाल में निकाला विजय मार्च

कोतवाली के चक्कर लगाता रहा पीड़ित बुजुर्ग
मोहनलाल रजक ने पुलिस को दिए आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उमेश कुशवाहा के खिलाफ थाना कोतवाली और उत्तर प्रदेश में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी को तलब कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने और उनके मकान से लगाया गया ताला हटवाने की मांग की है। મામલો अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

2 दिन बाद लिया पुलिस ने आवेदन

बुजुर्ग 2 दिन तक लगातार कोतवाली के चक्कर लगाता रहा लेकिन कोई आवेदन लेने वाला नहीं था आखिरकार अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद का आवेदन लिया गया है कोतवाली पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें