फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरा, पानी के गड्ढे में बैठी आठ भैंसों की मौत

Thu, 22 Aug 2024 07:12 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले के रोरई गांव में करंट लगने से आठ भैंसों की मौत हो गई है गांव की सरपंच पत्नी दिन में बताया कि दोपहर 2 बजे के आसपास के हादसा हुआ है। जब भैंसे पानी की गड्ढे में बैठी थीं, तभी ऊपर से निकली विद्युत लाइन का तार टूटकर उन पर गिर गया। 
विज्ञापन
करंट लगने से भैंसों की हुई मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के रोरई गांव में गुरुवार दोपहर हादसा हो गया। पानी के गड्ढे में बैठी आठ भैंसों के ऊपर 11000 किलोवॉट लाइन का तार टूट कर गिर गया। इसकी चपेट में आने से भैंसों को करंट लग गया और सभी भैंसों की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम ग्राम पंचायत रोरई के सरपंच प्रतिनिधि हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे अचानक तेज बारिश हुई थी और हवा चलने लगी। गांव के ही पास एक पानी से भरे गड्ढे में गांव के चार किसानों की 8 भैंसें बैठी हुई थीं तभी ऊपर से निकले 11000 किलोवॉट की विद्युत लाइन अचानक टूट करके गड्ढे में जा गिरी और उसमें बिजली प्रवाहित थी। करंट लगने से आठ भैंसों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसानों द्वारा पुलिस चौकी मजना को सूचित किया गया है। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें