फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: पीजी कॉलेज में लोकायुक्त का छापा, एक लाख रुपये की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार; 2.5 लाख की मांग की थी

Tue, 12 May 2026 03:48 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ के शासकीय पीजी कॉलेज में लोकायुक्त पुलिस ने बाबू नितिन मिश्रा को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी रिटायरमेंट राशि जारी करने के बदले 2.5 लाख रुपए मांग रहा था। कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय पीजी कॉलेज की तालकोठी शाखा में पदस्थ बाबू नितिन मिश्रा को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और कॉलेज परिसर में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, कारी निवासी देवेंद्र वाल्मीकि ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता हरिकिशन वाल्मीकि, जो शासकीय पीजी कॉलेज से स्वीपर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी रिटायरमेंट राशि जारी करने के एवज में बाबू नितिन मिश्रा द्वारा 2 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी पहले ही 50 हजार रुपए ले चुका था और शेष राशि में से 1 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहा था।

विज्ञापन


पढ़ें: बायपास के रालामंडल ब्रिज को भी ट्रैफिक केे लिए दोबारा खोला, ब्रिज पर नहीं लगे विद्युत पोल 

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी बाबू ने शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपए की रिश्वत ली, लोकायुक्त पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोकायुक्त टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा भ्रष्टाचार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। जिले में इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी और प्रभावी कार्रवाई माना जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें