फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: मवेशियों को चराने गए चरवाहे पर बाघ ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sat, 19 Aug 2023 07:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

गणपत केवट घर के मवेशियों को चरवाने के लिए पास के ही जंगलों में गया हुआ था तभी पीछे से दबे कदमों के साथ बाघ ने चरवाहे पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल व्यक्ति। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले के बरही वनपरिक्षेत्र से लगे ग्राम गब्दी निवासी गणपत केवट पर बाघ में हमला करते हुए पूरी तरह ज़ख्मी कर दिया था, जिसका इलाज बरही स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। दरअसल गणपत केवट घर के मवेशियों को चरवाने के लिए पास के ही जंगलों में गया हुआ था तभी पीछे से दबे कदमों के साथ बाघ ने चरवाहे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद चरवाहे गणपत केवट के शोर मचाने के बाद बाघ चरवाहे को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन


घटना में घायल हुए चरवाहे के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आ गई। जैसे-तैसे घायल चरवाहा अपने गांव तक पहुंचा, जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों के साथ उसे बरही स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उसे भर्ती कराया है। घायल का इलाज अभी जारी है। 

बरही रेंजर के मुताबिक बरही वनपरिक्षेत्र के निपनिया बीट में बाघ ने चरवाहे गणपत केवट पर हमला किया है। घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। वहीं, बांघवगढ़ ने लगे होने के चलते क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट बना रहता है, जिसके लिए ग्रामीणों को जंगल न जाने की समझाइश दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें