फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: मछली चोरी का मामला निपटाने के लिए TI और ASI ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने पैसे लेते किया गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2022 10:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के इंदवार थाना के अमरपुर चौकी में मछली चोरी का मामला निपटाने के लिए रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस ने TI, ASI और एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते टीआई और एएसआई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के इंदवार थाना के अमरपुर चौकी में मछली चोरी का मामला निपटाने के लिए रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस ने चौकी प्रभारी, सहायक उपनिरीक्षण और एक ग्रामीण को 4500  रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंदन लोनी ग्राम खलौंध से अमरपुर चौकी प्रभारी और सहायक उप निरीक्षक ने मामला निपटाने के लिए पांच हजार रुपये की घूस की मांग की थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा से की गई। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम अमरपुर पहुंची और ग्रामीण मोहम्मद सत्कार, चौकी प्रभारी अमित पटेल और सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल पर कार्रवाई की। 

लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि चंदन लोनी से रिश्वत की मांग की गई थी और 4500 रुपये घूस के पैसे ग्रामीण मोहम्मद सत्तार को देने को बोला था, जिसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में तीन आरोपी चौकी प्रभारी अमरपुर अमित पटेल, सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल और ग्रामीण मोहम्मद सत्तार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें