फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन कांवड़ियों की मौत, 22 घायल

Fri, 10 Aug 2018 03:11 PM IST
भाषा, मुरैना (मध्य प्रदेश)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सिकरौदा नहर के पास कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से एक महिला और दो लड़कों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। ये सभी कांवड़ चढ़ाकर घर लौट रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजेनिया ने आज बताया कि सड़क पर दो मवेशियों की लड़ाई के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित हो जाने के कारण यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


सुजेनिया ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसआरडी कॉलेज एवं सिकरौदा नहर के बीच कल अपराह्न करीब तीन बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि कांसपुरा मुरैना के निवासी लंकेश शर्मा अपने दो अन्य भाइयों एवं अन्य लोगों के साथ राजस्थान के सैंपऊ भोलेबाबा मंदिर पर कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे थे कि तभी दो मवेशी (सांड) लड़ते हुए सड़क पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने आ गए, इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण उसमें बैठे तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मुरैना की रहने वाली मंजू (40), छोटू शर्मा (15) और शिवकुमार शर्मा (आठ) के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें