फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: मध्यप्रदेश के जंगल में तीन शिकारी गिरफ्तार, एक रायफल, 35 कारतूस बरामद

Sun, 23 Jan 2022 05:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, अनूपपुर (मध्य प्रदेश)।

सार

तीनों ने स्वीकार किया कि वे जंगली जानवरों के शिकार की कोशिश कर रहे थे। तीनों पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में सुरगुजा जिले के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जंगल में जानवरों के शिकार की कोशिश करते छत्तीसगढ़ से आए तीन शिकारियों को वन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अनूपपुर प्रभाग के वन अधिकारी डॉ. एए अंसारी ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली कि किरार घाटी इलाके के घने जंगल में कुछ लोग संदिग्ध हालात में मौजूद हैं। विभाग की टीम पहुंची तो कार में एक व्यक्ति मिला। पूछताछ में पता चला कि उसके दो साथी जंगल में शिकार की खोज में गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने शोराब फिरदौसी (32), वकील फिरदौसी (33) और आरिफ फिरदौसी को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक रायफल, 35 कारतूस, एक खोखा, दो चाकू, एक टॉर्च, रक्त से सना प्लास्टिक का थैला आदि बरामद किए गए हैं। तीनों ने स्वीकार किया कि वे जंगली जानवरों के शिकार की कोशिश कर रहे थे। तीनों पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में सुरगुजा जिले के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें