फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: बोलने में असमर्थ युवती से तीन लोगों ने की हैवानियत, इशारों में मां को बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 02:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

बोलने में अक्षम है वो घर से शौच के लिए निकली ही थी। उसी दौरान गांव के तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और अपनी हवस का शिकार बनाया। 
 
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वारा थाना क्षेत्र में 15 जनवरी की देर शाम एक मूक बाधित युवती से तीन आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। कटनी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए घटना के छठवें दिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 15 जनवरी की शाम करीब 6 बजे 20 वर्षीय युवती जो बोलने में अक्षम है वो घर से शौच के लिए निकली ही थी। उसी दौरान गांव के तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्मियों के चंगुल से निकली युवती जैसे-तैसे घर पहुंची और अपने साथ हुई आप बीती को इशारों से परिजनों को बताया। पीड़िता और उसके परिजन बड़वारा थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया की मूक बाधित युवती से हुए दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मां ने बेटी के इशारों को समझते हुए पूरा घटनाक्रम बताया और पुलिस ने गांव के तीनों आरोपी पंकज बर्मन, संजय बर्मन सहित गुड्डू बर्मन के खिलाफ धारा 341, 376, 376डी के तहत एफआईआर दर्ज कराई। आरोपियों की तलाश की गई। आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर रविवार की दोपहर उनके घर के पास से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था और उन्हें वहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें