फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्यप्रदेश का ये शख्स बिना घड़ी देखे बता देता है सही वक्त, अनोखी प्रतिभा के चलते लोगों ने दिया खास नाम

Tue, 20 Dec 2022 10:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

मध्यप्रदेश का एक शख्स हाथ में बिना किसी घड़ी के करीब 30 सालों से सही वक्त लोगों को बता रहा है। उसकी प्रतिमा को देखते हुए लोगों ने उसे चलती फिरती घड़ी का नाम दिया है।
विज्ञापन
नेपानगर की चलती फिरती घड़ी है ये शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में एक शख्स चलती फिरती घड़ी के नाम से जाना जाता है। हाथ में बिना किसी घड़ी के, एक आंख से निःशक्त और दूसरी आंख से कम नजर आने के बावजूद नेपानगर के वॉर्ड नंबर तीन निवासी सुखलाल बिना घड़ी देखे टाइम बता देते हैं। करीब 30 साल से वह ऐसा कर रहे हैं, जिसे देखते हुए नेपानगर के लोगों ने उसका नाम नेपानगर की चलती फिरती घड़ी रखा है।
विज्ञापन





सुखलाल का दुनिया में कोई नहीं है। वह अकेला ही रहता है और ट्रेनों में भिक्षावृत्ति कर अपना जीवन यापन करता है, लेकिन उसे ऐसा गॉड गिफ्ट है जिसे देखकर लोग भी हैरान रह जाते हैं। सुखलाल सालों से नेपानगर में ही रह रहा है। जब भी वह बाजार में निकलता है हर कोई उसे आजमाने के लिए टाइम पूछता है। सुखलाल उन्हें एक्जेक्ट टाइम हाथ में इस तरह देखकर बताता है जैसे घड़ी में देखकर बता रहा हो, लेकिन वास्तविकता में उसके हाथ में घड़ी नहीं होती। वह कहता है यह कुदरत की घड़ी है यह सिर्फ मुझे ही दिखती है और किसी को नहीं दिखती। 30 साल से लोगों को टाइम बता रहा हूं।

नेपानगर के नरेंद्र जाटव ने बताया कि हम उससे हर बार समय पूछते हैं। उसका बताया हुआ समय बिल्कुल सही होता है। वह कहता है यह घड़ी मुझे ही दिखती है। वहीं, प्यारू पाटिल नाम के शख्स ने कहा कि जब  भी उससे टाइम पूछा तब तब उसने सही टाइम ही बताया। वह टाइम बताने में परफेक्ट है। यह नेपानगर की चलती फिरती डिजिटल घड़ी है। घड़ी से मिलान करने पर टाइम सही होता है। करीब 30 साल से नगर में सुखलाल लोगों के लिए चलती फिरती घड़ी का ही काम कर रहे हैं। बाजार में पहुंचते ही लोग अपने पास घड़ी होते हुए भी सुखलाल से ही टाइम पूछते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें