फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर ने भगवान को चिट्ठी लिख सारे गुनाह माफ करने को कहा, फिर दान पेटी चुरा ले गया

Wed, 25 Sep 2019 09:27 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

  • चोर ने चिट्ठी लिख भगवान से गुनाह माफ करने की विनती की।
  • इसके बाद चोर ने मंदिर की दान पेटी से पैसे चुराकर भाग गया।
  • चिट्ठी में 500 रुपये दान करने को भी कहा ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां चोर ने चोरी करने के अपने पापों के लिए माफी मांगी और फिर मंदिर की दान पेटी को तोड़कर हजारों रुपये उड़ा ले गया। दरअसल, सारनी शहर के राधाकृष्णन वार्ड के हनुमान मंदिर से एक चोर ने दान पेटी तोड़कर हजारों रुपयों की चोरी कर ली। 

विज्ञापन


वहीं, चोरी से पहले चोर ने भगवान के नाम से एक चिट्ठी भी लिखी है। उसने अपनी चिट्ठी में सारे गुनाहों को माफ करने की बात लिखी है। चोर ने चिट्ठी में कहा कि वह परेशान होने के कारण अपराध कर रहा है। यह चिट्ठी दानपेटी के पास ही रखी मिली है। 

मंगलवार को जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर आए तो उन्होंने मंदिर की दान पेटी टूटी हुई देखी, फिर दान पेटी के पास यह चिट्ठी देखी। बताया गया है कि मंदिर सार्वजनिक है, यहां कोई पुजारी नियुक्त नहीं है। चोरी की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में गुस्से का माहौल है। 
विज्ञापन


मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि मंदिर की दान पेटी पिछले तीन सालों से नहीं खोली गई थी। पेटी में लगभग 40 से 50 हजार रुपये नकद राशि हो सकती है। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में हनुमान की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया था। 

वहीं, चोर ने चिट्ठी में लिखा था कि हे भगवान, मैंने जो भी गलती अभी तक की है, उसके लिए आपने क्षमा किया है। आज से मैं अपने इन कार्यों को पूरी तरह छोड़ दूंगा। भगवान धर्म खातिर और आई, पापाजी के लिए आपको आना ही होगा। अगर सब कुछ ठीक हो जाता है तो मैं समझूंगा, आपने मुझे आखिरी मौका दिया है। भगवान अब अगर सब कुछ ठीक हो गया तो मैं आपके किसी भी मंदिर में 500 रुपये दान करुंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें