भोपाल में पैसों के लालच में एक चोर ने कार में चोरी की, लेकिन वह अपने साथ बीकॉम के सिक्स्थ सेमेस्टर की 80 उत्तर पुस्तिकाएं भी चुरा ले गया।
यह कॉपियां महिला प्रोफेसर बरकातुल्ला विश्वविद्यालय में जमा करवाने जा रही थीं। मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया गया है। अब दिक्कत ये हो गई है कि इन छात्रों को उस विषय में किस आधार पर अंक दिए जाएं।
यह घटना उस वक्त घटी जब सीहोर निवासी शासकीय गर्ल्स कॉलेज कॉलेज की 32 वर्षीय जया शर्मा कॉपियां चेक करने के बाद उन्हें बीयू में जमा करने जा रहीं थीं।
वह बस से भोपाल के लिए निकलीं। रास्ते में उनके पति उन्हें कार से लेने आ गए। बीच रास्ते में चंचल चौराहे के पास वे नाश्ता करने गए।
15 मिनट बाद जब वे लौटकर आए तो उनकी कार से काफी सारा सामान गायब था और चोर सामान के साथ उत्तर पुस्तिकाएं भी ले भागा था।
प्रोफेसर जया ने बताया कि कार लॉक थी जब वे लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था और सामान गायब था।