शाहपुरा थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़ नकदी चोरी हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
भोपाल के शाहपुरा थाना परिसर में स्थित हनुमान मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़ नकदी चोरी हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से गुपचुप तरीके से आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन वीडियो वारयल होने पर घटना सार्वजनिक हो गई। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार शाहपुरा थाना परिवार में हनुमान मंदिर है। मंदिर मंगलवार और शनिवार को खुलता है। थाने के पुलिस कर्मी ही ही पुजारी को 1500 रुपए महीना वेतन देती है। मंगलवार को मंदिर खुला हुआ था। दोपहर में मंदिर की दानपेटी में से एक आरोपी ने 2 हजार रुपए उड़ा दिए। पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस कर्मियों को दी। इसके बाद बिना एफआईआर लिखे पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही थी। इस बीच शुक्रवार को वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस तलाश में जुटी
सीसीटीवी फुटेज में दोपहर एक युवक मंदिर में हाथ जोड़कर पूजा करते हुए दिख रहा है। कपड़े से अच्छे घर का दिख रहा है। अब पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुट गई है।