फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: पत्नी को लेने गए दामाद को ससुराल वालों ने पीटा, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद तो परेशान युवक ने खाया जहर

Wed, 26 Apr 2023 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी के बड़वारा में एक युवक ने ससुराल पक्ष की अभद्रता और पुलिस के गैर जिम्मेदार रवैये से परेशान होकर जान देने की कोशिश की। पीड़ित अपने ससुराल वालों की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा था, जहां पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में एक पुलिस के शिकायत न सुनने के चलते एक युवक ने जहरीली वस्तु का सेवन कर जान देने की कोशिश की। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भगनवारा निवासी आवेदक ने बताया कि अपनी घरेलू समस्या से परेशान होकर प्रदीप बड़वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने आवेदन लेने की वजह उसे उमरिया जिले के थाने जाने की सलाह दी, एक तरफ घरेलू परेशानी दूसरे तरफ पुलिस के टाल मटोल वाले रवैये से परेशान प्रदीप महोबिया ने खुदकुशी करने के इरादे से चूहेमार दवा खाकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


पीड़ित प्रदीप महोबिया ने बताया कि उसकी शादी के 11 साल हो गए लेकिन उसकी पत्नी घर नहीं आ रही। उसे लेने जब वह उमरिया जिले में स्थित अपनी ससुराल पहुंचा तो सुसराल वालों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की,  जिसकी शिकायत लेकर प्रदीप बड़वारा थाने पहुंचा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने शिकायत लेने से मना करते हुए उमरिया जिले के थाने में जाने में को कहा। दोनों चीजों से परेशान होकर पीड़ित ने चूहे मार दवा खा ली थी। 

वहीं, जब पूरे मामले पर कटनी पुलिस से बात की गई तो वे कुछ भी कहने से बचते नजर आए। बता दें, पूर्व में पुलिस की शिकायत न लेने से एक दंपती ने सल्फास खा लिया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें