फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या देश में बढ़ते अपराध की वजह हैं स्मार्टफोन और इंटरनेट, भाजपा सांसद तो यही मानते हैं

Sun, 08 Jul 2018 03:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्याप्रदेश के भाजपा सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान का मानना है कि युवाओं के पास स्मार्टफोन और इंटरनेट की वजह से महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी हुई है। युवाओं की इंटरनेट और स्मार्टफोन तक पहुंच आसान हो गई है जिसके कारण वो फोन में अश्लील सामग्री देखते हैं। परिणामस्वरूप बच्चों का दिमाग नाकारात्मक चीजों से जुड़ जाता है।

विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्यों पुलिस का साइबर सेल अश्लील वीडियो और चित्रों के संचलन के खिलाफ काम नहीं कर रहा है तो चौहान ने कहा कि पुलिस हर किसी का मोबाइल चेक नहीं कर सकती। गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष नंन कुमार सिंह पहले भी कठुआ कांड पर अपने बयान की वजह से चर्चा में रह चुके हैं।
विज्ञापन


कठुआ गैंग रेप पर उन्होंने कहा था कि इसमें पाकिस्तान का हाथ है, इस बयान के बाद उनकी बहुत आलोचना हुई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें